लू की चल रही बयार, बच कर रहें आप
लखीसराय। कड़कड़ाती धूप एवं गर्म हवा के थपेरों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 9 बजे के बाद से घर
लखीसराय। कड़कड़ाती धूप एवं गर्म हवा के थपेरों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 9 बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे कारण लू लगने की संभावना बनी रहती है। बच्चों व बुजुर्गों में लू लगने का अधिक भय सता रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार दोपहर में घर से निकलना लू को आमंत्रण देने के समान है। वे इससे बच कर रहने की हिदायत दे रहे हैं। विशेष परिस्थिति में दोपहर में निकलने पर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। चेहरे को ढक कर रखने एवं अधिक से अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
लू लगने का कारण
गर्मियों में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली प्रचंड उष्ण तथा शुष्क हवाओं को लू कहते हैं। गर्मियों के इस मौसम में लू चलना आम बात है। लू लगना गर्मी के मौसम की बीमारी है। लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है। पसीने की शक्ल में नमक और पानी का बड़ा हिस्सा शरीर से निकलकर खून की गर्मी को बढ़ा देता है। सिर में भारीपन महसूस होने लगता है। खून की गति भी तेज हो जाती है। सांस की गति भी ठीक नहीं रहती तथा शरीर में ऐंठन लगने लगती है। शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे बुखार आ जाती है।
लू से बचने का उपाय
लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर बाहर जाना ही पड़े तो सिर व गर्दन को तौलिए या अंगोछे से ढक कर रखें। नाक, कान एवं आंख को तौलिए से पूरी तरह ढक कर रखें। हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए। बाहर जाते समय खाली पेट नहीं जाना चाहिए। गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। पानी में नींबू व नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू से बचाव किया जा सकता है। नरम सूती कपड़े पहनना चाहिए जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे। मौसमी फलों का सेवन भी लाभदायक रहता है जैसे, खरबूजा, तरबूज, अंगूर आदि। गर्मी के दिनों में प्याज का सेवन भी अधिक करना चाहिए।
चिकित्सकों की राय
डॉ. सुरजीत कुमार के अनुसार गर्मी में सुबह या शाम में तापमान कम होने पर अपने कार्य को निपटा लें। विशेष परिस्थिति में दोपहर को घर से निकलना पड़े तो शरीर को ढक कर निकले। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बेल एवं आम रस पीने से लू नहीं लगती है। ग्लूकोज का सेवन करें। लू लगने पर मरीज को ठंड जगह पर रखें। अधिक पानी पीना चाहिए। सिर पर बर्फ की सेंक लगाएं। मरीज को चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उपचार कराना चाहिए।
शुक्रवार को लखीसराय का तापमान
न्यूनतम - 23 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम - 41 डिग्री सेल्सिय