गोलीबारी मामले के दो नामजद गिरफ्तार
लखीसराय। गत बुधवार को कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 05:34 PM (IST)
लखीसराय। गत बुधवार को कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना के मामले के नामजद अभियुक्त अशोक ¨सह एवं रिपू ¨सह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में कजरा थाना में कांड संख्या 29/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी कर गांव से गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की खोजबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें