पिस्तौल से खुद को गोली मार युवक ने की खुदकशी
लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर प्रसाद ¨सह के पुत्र रंजीत कुमा
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 11:32 PM (IST)
लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर प्रसाद ¨सह के पुत्र रंजीत कुमार ¨सह (35) ने पारिवारिक कलह में शुक्रवार की शाम पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को रात में ही ठिकाना लगा दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव की खोजबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का कई वर्षों से परिवार से विवाद चल रहा था। मृतक को चार पुत्री एवं एक पुत्र है। जानकारी के अनुसार शव का शनिवार की दोपहर शाम्हो-बिजुलिया गंगा घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें