बड़हिया के सैरातों की हुई वार्षिक बंदोबस्ती
लखीसराय। शुक्रवार को डीआरडीए सभाकक्ष में नगर पंचायत बड़हिया के सैरातों की वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए
लखीसराय। शुक्रवार को डीआरडीए सभाकक्ष में नगर पंचायत बड़हिया के सैरातों की वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए वार्षिक बंदोबस्ती की गई। बंदोबस्ती को लेकर समाहरणालय परिसर में दिनभर काफी गहमागहमी बनी रही। नगर पंचायत बड़हिया की अध्यक्षा बसंती देवी, उपाध्यक्ष प्रमोद ¨सह, कार्यपालक पदाधिकारी श्रीश चौहान, सिटी मैनेजर साकेत सिन्हा की देखरेख में बंदोबस्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें बड़हिया स्थित बस स्टैंड, सब्जी मंडी, शौचालय एवं बाजार हाट की वार्षिक बंदोबस्ती की गई।
किस सैरात किसके नाम हुई
बस स्टैंड बड़हिया
राजकुमार ¨सह - 6 लाख 45 हजार रुपये
सब्जी मंडी
अमित कुमार - चार लाख 2 हजार 600 रुपये
हाट बाजार
दीपक कुमार - 6 लाख 37 हजार 500 रुपये
शौचालय
मंजीत कुमार - 19 हजार 700 रुपये
डाककर्ता ने जमा की सुरक्षित राशि
चारों सैरातों का ठेका लेने में सफल हुए डाक कर्ताओं ने विभाग द्वारा सैरातों के लिए निर्धारित राशि को कार्यपालक पदाधिकारी श्री चौहान के समक्ष जमा किया। ठेका लेने के लिए पूर्व से बड़हिया के कई गुटों में बंटे डेढ़ दर्जन लोगों ने निविदा विपत्र लिया था लेकिन बाद में सभी मैनेज होकर आपसी सहमति से सैरातों का ठेका ले लिया