छात्र-छात्राओं का दल परिभ्रमण के लिए रवाना
लखीसराय। रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मननपुर बाजार के 50 छात्र-छात्राओं का दल विद्याल
लखीसराय। रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मननपुर बाजार के 50 छात्र-छात्राओं का दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को इटौन पंचायत के मुखिया यशोदा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
परिभ्रमण दल को रवाना करने के दौरान पूर्व सीआरसीसी अनिल कुमार ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में हम किताबों में पढ़ते हैं उन्हीं स्थलों को जब हम जाकर देखते हैं तो हमारा ज्ञान प्रगाढ़ हो जाता है। विद्यालय प्रधान अजय कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत छात्रों को नालंदा विश्वविद्यालय का अवशेष, वेणुवन, पावापुरी, राजगीर का गर्म झरना, विश्व शांति स्पूत, नालंदा का खंडहर आदि का भ्रमण कराया जाएगा। दूसरी ओर उमवि. नगरदार विद्यालय के छात्रों का दल भी परिभ्रमण के लिए राजगीर आदि ऐतिहासिक स्थलों के लिए विद्यालय प्रधान महेन्द्र दास के नेतृत्व में रवाना हुआ। परिभ्रमण दल में विद्यालय के शिक्षक शिव ज्योति कुमार ¨सह, अनिल कुमार, कृष्णदेव यादव, वन्दना कुमारी, अंजु कुमारी, अलका कुमारी, कुमारी अंजु, विशिस के सचिव ललिता देवी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव यादव, वर्तमान अध्यक्ष मीनता देवी के अलावा छात्र-छात्रा शामिल थे।