सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मंत्री
लखीसराय। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गांव के हर व्यक्त
लखीसराय। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गांव के हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे सरकार इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। सात निश्चय के तहत विकास कार्य किया जा रहा है तो दहेज प्रथा, बाल विवाह के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। सरकार इसके प्रति कानून ला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। मंत्री श्री कुमार गुरुवार को शहर के केआरके मैदान में आयोजित जिला जदयू के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके पूर्व मंत्री श्री कुमार, सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास, पार्टी के जिला संगठन प्रभारी ई. शंभू शरण, जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नूनू बाबू, नगर परिषद अध्यक्ष अर¨वद पासवान एवं जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने की। मंत्री श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं पर पदाधिकारी या कोई दबंग अंगुली उठाएंगे तो उसकी खैर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 2019 तक पूरे राज्य को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है। शराब बंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह एवं सरकार की अन्य कल्याणकारी योजना को घर-घर पहुंचाने में कार्यकर्ता सहयोग करें। पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि सरकार जात, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास की सोच के तहत कार्य कर रही है।
इन्होंने भी सम्मेलन को किया संबोधित
सम्मेलन को जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता, पंचायत राज प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा, नप अध्यक्ष अर¨वद पासवान, जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार ¨सह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु देवी, अमरेश कुमार अनिस, जनार्दन मेहता, अमरजीत देवगन, नरेश मंडल, राजीव कुमार, सत्यनाराण महतो, शत्रुघ्न कुमार ने संबोधित किया। नीलम देवी, तनूजा सिन्हा, अशोक ¨सह, सतीश ¨सह, योगेन्द्र मंडल आदि उपस्थित थे