अखंड रामधुन सह संकीर्तन का आयोजन
लखीसराय। प्रखंड के महसोनी ग्राम स्थित काली माता और महेश बाबा मंदिर के समीप 48 घंटे का अखंड रामधुन सह
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 May 2017 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 08:12 PM (IST)
लखीसराय। प्रखंड के महसोनी ग्राम स्थित काली माता और महेश बाबा मंदिर के समीप 48 घंटे का अखंड रामधुन सह संकीर्तन आयोजन बुधवार को शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य प्रभा देवी, पंचायत के मुखिया नंदन कुमार और पूर्व प्रखंड प्रमुख पारस नाथ मंडल ने किया। महसोनी ग्राम के इस मुहल्ले में पहली बार आयोजित रामधुन से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मदनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप मंडल ने बताया कि क्षेत्र में मंगलकामना को लेकर रामधुन आयोजित किया गया है। मौके पर आयोजन समिति के सचिव दयानंद महतो, कोषाध्यक्ष अनिल मंडल, राजेंद्र साव, कालीचरण मंडल, रंजीत साव एवं सुनील मंडल सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें