Move to Jagran APP

राजस्व वसूली में पिछड़ा परिवहन व विद्युत विभाग

लखीसराय। चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में चार माह बीतने को है। लेकिन, सरकार द्वारा दिए गए वार्षिक लक्ष्

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 05:04 PM (IST)
राजस्व वसूली में पिछड़ा परिवहन व विद्युत विभाग

लखीसराय। चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में चार माह बीतने को है। लेकिन, सरकार द्वारा दिए गए वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने में लगभग सभी विभाग हांफ रहा है। इनमें परिवहन व विद्युत विभाग का सबसे बुरा हाल है। जून की समाप्ति तक परिवहन विभाग की कुल राजस्व वसूली 19.54 फीसद है। जबकि विद्युत विभाग की वसूली मात्र 11.47 फीसद है। जिले के दो शहरी निकाय नगर परिषद लखीसराय एवं नगर पंचायत बड़हिया भी वार्षिक लक्ष्य को पाने में कछुए की रफ्तार से बढ़ रहा है। हर माह जिला स्तर पर समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभाग के पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया जाता रहा है। बावजूद इसके राजस्व वसूली की रफ्तार नहीं बढ़ रही है।

loksabha election banner

विभागवार वार्षिक लक्ष्य व जून माह तक वसूली

परिवहन विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 1124.00 लाख

वसूली - 219.63 लाख

विद्युत विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 6408.00 लाख

वसूली - 735.56 लाख

मापतौल विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 9.60 लाख

वसूली - 3.42 लाख

वाणिज्यकर विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 3381.94 लाख

वसूली - 606.77 लाख

निबंधन विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 3700.00 लाख

वसूली - 765.00 लाख

मत्स्य विभाग

वार्षिक लक्ष्य - 9.28 लाख

वसूली - 1.59 लाख

नगर परिषद लखीसराय

वार्षिक लक्ष्य - 114.09 लाख

वसूली - 24.9 लाख

नगर पंचायत बड़हिया

वार्षिक लक्ष्य - 20.33 लाख

वसूली - 2.03 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.