चार लाख 90 हजार लीटर केरोसिन आवंटित
लखीसराय। राज्य के खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लखीसराय जिले में कूपनधारी उपभोक्ता के लिए जून म
लखीसराय। राज्य के खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लखीसराय जिले में कूपनधारी उपभोक्ता के लिए जून माह का चार लाख 90 हजार 586 लीटर केरोसिन का आवंटन किया गया है। विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र के प्रत्येक परिवारों को प्रति एक लीटर और ग्रामीण क्षेत्र में सवा दो लीटर प्रति परिवार केरोसिन वितरण किया जाएगा। प्रति ठेला भेंडर 700 लीटर, सुदूरवर्ती थाना के लिए 542 लीटर तथा जिला सुरक्षित मद में 3,791 लीटर केरोसिन प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी सुनील कुमार ने आदेश जारी कर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गत माह में भुगतान कूपन के आधार पर प्राप्त अधियाचना के अनुसार केरोसिन का उठाव कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एमओ को अपनी देखरेख में वितरण कराने को कहा गया है।
प्रखंडवार कूपनधारी उपभोक्ता व आवंटित केरोसिन
प्रखंड लखीसराय
कूपनधारी - 21,588
आवंटित केरोसिन - 48,573 लीटर
प्रखंड बड़हिया
कूपनधारी - 21,773
आवंटित केरोसिन - 48,989 लीटर
प्रखंड सूर्यगढ़ा
कूपनधारी - 58,884
आवंटित केरोसिन - 1,25,739 लीटर
प्रखंड रामगढ़ चौक
कूपनधारी - 19,639
आवंटित केरोसिन - 44,188 लीटर
प्रखंड पिपरिया
कूपनधारी - 11,085
आवंटित केरोसिन - 24,941 लीटर
प्रखंड चानन
कूपनधारी - 22,822
आवंटित केरोसिन - 51,350 लीटर
प्रखंड हलसी
कूपनधारी - 26,040
आवंटित केरोसिन - 58,590 लीटर
नगर परिषद लखीसराय
कूपनधारी - 19,384
आवंटित केरोसिन - 19,384 लीटर
नगर पंचायत बड़हिया
कूपनधारी - 8,525
आवंटित केरोसिन - 8,525 लीटर