29,561 राशन कार्ड का अबतक नहीं हुआ आधार ¨लक
लखीसराय। राशन कार्ड को आधार ¨लक करने की प्रक्रिया जिले में काफी दिनों से चल रही है। इ
लखीसराय। राशन कार्ड को आधार ¨लक करने की प्रक्रिया जिले में काफी दिनों से चल रही है। इसको लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। लेकिन, अब भी जिले के ग्रामीण अंचल में लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अगर राशन कार्डधारी आधार ¨लक नहीं करवाते हैं तो हो सकता है उनको राशन नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार जिले में कुल एक लाख 26 हजार 188 राशन कार्डधारी हैं जिसमें 96,627 का आधार ¨लक हो गया है। 29,561 कार्डधारी का आधार ¨लक होना अभी बाकी है। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 80 फीसद राशन कार्ड का आधार ¨लक हो चूका है। सभी प्रखंडों के एमओ की निगरानी में जिनका आधार ¨लक नहीं हुआ है वैसे कार्डधारी से डीलर द्वारा कार्ड लेकर आधार ¨लक की करवाई जारी है। एडीएसओ श्री कुमार ने सभी राशन कार्ड धारी से अपील की है कि अपने कार्ड को आधार से जरूर ¨लक करा लें। बिना आधार ¨लक कराए राशन नहीं मिलेगा।
बिना आधार ¨लक कराए राशन कार्ड का आंकड़ा
लखीसराय प्रखंड - 2,408
नगर परिषद लखीसराय - 3,620
बड़हिया प्रखंड - 3,209
नगर पंचायत बड़हिया - 1,364
सुराजग्रहा प्रखंड - 6,351
पिपरिया प्रखंड - 1,193
चानन प्रखंड - 1,994
हलसी प्रखंड - 3,129
रामगढ़ चौक प्रखंड - 3,084