Move to Jagran APP

बड़हिया में बनी 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र मे घड़ी की सूई जैसे ही 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंची। लोगों ने एक

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 06:48 PM (IST)
बड़हिया में बनी 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला
बड़हिया में बनी 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र मे घड़ी की सूई जैसे ही 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंची। लोगों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर विश्व को एक नया संदेश देने का संकल्प लिया। पूर्ण रूप से नशा को ना कहने के लिए प्रखंड क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला तैयार की गई। बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में जिले की सीमा के पंचमहला ओपी से लेकर बालगुदर पुल तक कुल बारह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एक अछ्वुत नजारा पेश किया गया। बच्चे, युवा, महिला,पुरूष, बुजुर्ग, विकलांग से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी तक जो जहां थे वहीं हाथ से हाथ जोड़कर नशाबंदी का महा संकल्प लिया। बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में लगभग 21 हजार लोगों ने दोपहर के एक बजे तक सब हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रृखंला मे भाग लिया। सुबह करीब 10 बजे से ही मुख्य सड़क एनएच 80 पर वाहनों का चलना बंद हो गया। सिर्फ प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वाहनों का परिचालन हो रहा था। ग्यारह बजे से विभिन्न विद्यालयों के बच्चे अपने निश्चित जगह पर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते बारह किलोमीटर की लंबी मानव श्रृंखला बनकर तैयार हो गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक फुलेना ¨सह, जिप सदस्य चंदा देवी, मुखिया नीतू देवी, कंचन देवी, मिन्नी देवी,प्रमुख मधु देवी, पूर्व प्रमुख सियाराम कुमार, पूर्व मुखिया राजेश कुमार ¨सह, संजय ¨सह, रामानुज ¨सह, विनीता ¨सह, ¨पटू ¨सह, पप्पू ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह, कई वार्ड आयुक्त, प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक मौजूद थे। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार एनएच पर मुआयना करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.