ऐतिहासिक स्थल को रवाना हुआ परिभ्रमण दल
लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के श्री राजो ¨सह श्रद्धा उवि. औरे के छात्र-छात्राओं का एक दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बुधवार को परिभ्रमण के लिए नालंदा, राजगीर एवं पावापुरी रवाना हुआ।
लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के श्री राजो ¨सह श्रद्धा उवि. औरे के छात्र-छात्राओं का एक दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बुधवार को परिभ्रमण के लिए नालंदा, राजगीर एवं पावापुरी रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को प्रधानाध्यापक डॉ. अनिल कुमार शर्मा एवं ग्राम कचहरी औरे के सरपंच नवीन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक डॉ. शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में नजदीक से जानने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर की गरम जलधारा एवं पावापुरी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। परिभ्रमण दल में शिक्षक मुकेश शर्मा, बबलू कुमार, विष्णुकांत, राम संजीवन कुमार, माला सिन्हा, रूबी देवी, मनीष कुमार सहित 81 छात्र-छात्रा शामिल हैं।