प्रमंडलीय सचिव के लिए किया नामांकन
लखीसराय। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्रमंडलीय पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को प्रारंभ हुई।
लखीसराय। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्रमंडलीय पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को प्रारंभ हुई। कुल दस पदों के लिए दस उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से नामांकन भरे जाने से सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चुना जाना तय माना जा रहा है।
चार जुलाई को विधिवत रूप से निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार ¨सह ने बताया कि मुंगेर में आयोजित प्रमंडलीय पदाधिकारियों के चुनाव में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नंदन ¨सह ने प्रमंडलीय सचिव एवं निवर्तमान प्रमंडलीय अध्यक्ष राम नरेश पांडेय ने प्रमंडलीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। शिक्षक संघ के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव सहित सभी दस पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर लिया है। जिसकी औपचारिक घोषणा होनी है।