बैठक में आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
लखीसराय। 13 सूत्री मांगों को लेकर देश भर के श्रमिक संगठनों द्वारा 2 सितंबर 2016 को आहूत देशव्यापी आम
लखीसराय। 13 सूत्री मांगों को लेकर देश भर के श्रमिक संगठनों द्वारा 2 सितंबर 2016 को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए सोमवार को स्थानीय नगर भवन में ट्रेड यूनियन की एक बैठक हुई। बैठक में देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई। जिसके तहत 31 अगस्त और एक सितंबर को जिले भर में हड़ताल को लेकर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। खेमयू के जिला सचिव प्रमोद शर्मा, सीटू नेता मोती साव, एक्टू नेता संजय कुमार अनुरागी, आंगनबाड़ी यूनियन की नेता ममता कुमारी, रसोईया संघ के राजकुमार ¨सह, शहनाज बेगम, रणधीर कुमार ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दो सितंबर को जिले में भी आम हड़ताल सफल होगा। सभी श्रमिक संगठनों, संविदा पर बहाल कर्मी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे।