रामबालक के हत्यारा दे रहे परिजनों को धमकी
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के ¨सहचक गांव निवासी किसान रामबालक यादव की बीते छह मई की रात गोली मारकर ह
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के ¨सहचक गांव निवासी किसान रामबालक यादव की बीते छह मई की रात गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हत्यारा मृतक के परिजनों को अब धमकी दे रहे हैं। डरे सहमे परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी हो कि रामबालक यादव की हत्या के बाद उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने चचेरा व ममेरे भाई महेशपुर निवासी विनोद यादव, ललन यादव व परमेश्वर यादव सभी पिता स्वर्गीय तुलसी यादव को चानन थाना कांड संख्या 51/17 के तहत आरोपित किया था। सभी आरोपी घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है। उधर मृतक के घर पर आकर वे लोग केस उठा लेने एवं गवाही नहीं देने की धमकी देता है। सनद हो की रामबालक यादव की पुत्री की शादी होने वाली थी। शादी से एक दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर दी गई। इस कारण पुत्री का शादी नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।