दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
लखीसराय। पति एवं सास ने दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया है। इस संबं
By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 07:35 PM (IST)
लखीसराय। पति एवं सास ने दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया है। इस संबंध में बड़हिया थाना क्षेत्र के तहदिया निवासी अनिल तांती की पुत्री पूजा कुमारी के बयान पर शनिवार को महिला थाना कांड संख्या 1/17 के तहत अपने पति वीरूपुर थाना क्षेत्र के वीरूपुर निवासी स्व. विष्णुदेव तांती के पुत्र अनिल तांती एवं सास शारदा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि वर्ष 2012 में ही पूजा कुमारी की शादी अनिल तांती के साथ हुई है। शादी के एक वर्ष बाद ही सास एवं पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगी। कुछ माह पूर्व पति एवं सास ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें