Move to Jagran APP

झारखंड से भगाई लड़की बड़हिया टाल से बरामद

लखीसराय। झारखंड के रांची जिला अंतर्गत सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुपम स्वर्ण जयंती ग्राम से भगाई गई

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM (IST)
झारखंड से भगाई लड़की बड़हिया टाल से बरामद

लखीसराय। झारखंड के रांची जिला अंतर्गत सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुपम स्वर्ण जयंती ग्राम से भगाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सोमवार को बड़हिया टाल में बीरूपुर थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव के समीप से बरामद कर लिया गया। उक्त लड़की के कथित प्रेमी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई में झारखंड पुलिस भी स्थानीय पुलिस के साथ थी।

loksabha election banner

कथित प्रेमी पाली पंचायत अंतर्गत महरामचक निवासी गौतम महतो के पुत्र सोनू कुमार को शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र के घाट कुसम्भा गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने सुखदेव नगर थाना मे कांड संख्या 136/17 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में सोनू कुमार को नामजद करते हुए बहला फुसलाकर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया था। बीरूपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस के भय से सोनू कुमार लड़की को तुर्केजनी गांव के नजदीक छोड़कर घाट कुसुम्भा की तरफ फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर लड़की को बरामद करते हुए लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सुखदेव नगर थाना के एएसआई रघुनन्दन तिवारी लड़के और लड़की को अपने साथ ले गए। मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार सुखदेव नगर मे अपने मामा के यहां रहकर मजदूरी करता था। वहां उसे उक्त लड़की से प्रेम हो गया। उसके बाद दोनो वहां से फरार होकर शादी करके महरामचक मे रह रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.