पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का समापन
लखीसराय। चानन प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित ब्रहमदेवी दरबार स्थित प्रांगण में चल रहे नौ ि
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 05:35 PM (IST)
लखीसराय। चानन प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित ब्रहमदेवी दरबार स्थित प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। वेदाचार्य देवघर जिला निवासी पांडव नाथ पांडेय ने वैदिक हवन पूजन यज्ञ संपन्न कराया गया। लगातार नौ दिनों तक चल रहे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ-साथ महाआरती की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ था रविवार को अचानक थम सी गई है। यज्ञ को सफल बनाने में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, रोहण यादव, दिलीप यादव, बबलू ¨सह, प्रदीप यादव, तुलसी यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें