दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च
लखीसराय। चानन के लाखोचक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश पनप रहा है। घ
लखीसराय। चानन के लाखोचक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश पनप रहा है। घटना में शामिल आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है। घटना के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। नगर परिषद कार्यालय से कैंडल मार्च मुख्य सड़क मार्ग होते हुए शहीद द्वार के निकट पहुंच कर समाप्त हो गया। कैंडल मार्च में शामिल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमरजीत प्रजापति ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अपराधी खुलेआम सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चानन के लाखोचक सामूहिक दुष्कर्म कांड की घटना ने दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिला दी। कैंडल मार्च में धर्मेन्द्र कुमार मुकुल, परमानंद केसरी आदि मौजूद थे।