केंद्र प्रायोजित योजनाओं की आज होगी समीक्षा
लखीसराय : करीब पांच महीने बाद मुंगेर सांसद वीणा देवी रविवार को समाहरणालय कक्ष में जिले के सभी विभागी
लखीसराय : करीब पांच महीने बाद मुंगेर सांसद वीणा देवी रविवार को समाहरणालय कक्ष में जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति एवं गत बैठक में पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करेगी।
चालू वित्तीय वर्ष की यह अंतिम बैठक होगी, इससे पहले सांसद ने 25.10.2016 को जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक की थी। शनिवार को उप विकास आयुक्त रमेश कुमार की निगरानी में विभागवार रिपोर्ट तैयार करने में कार्यालय कर्मी लगे रहे। जानकारी के अनुसार सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, जीविका, प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना, सर्व शिक्षा अभियान सहित दो दर्जन से अधिक विभागों की गहन समीक्षा होगी।
बैठक में इन ¨बदुओं पर होगी फोकस
- जिले में भीषण बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का हाल।
- कहां-कहां हुई सड़कों की मरम्मत।
- चानन प्रखंड में विद्युतीकरण कार्य की जांच।
- बड़हिया टाल क्षेत्र के गांवों में विद्युतीकरण का हाल।
- ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का हाल।
- अशोकधाम में बंद जलापूर्ति योजना का हाल।
- खुले में शौच मुक्त अभियान की प्रगति।
- जीविका समूहों के कार्यों की समीक्षा।
- स्वास्थ्य उपकेंद्रों की बदहाल स्थिति।
- वर्षों से पदस्थापित एएनएम का स्थानांतरण।
- स्कूलों में बनाए गए शौचालय निर्माण की जांच।
- पिपरिया में हुए किताब घोटाला का मामला।
- आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता।