देसी वस्तुओं के उपयोग से सुधरेगी अर्थ व्यवस्था
लखीसराय। दीपावली पर बिकने वाले चाइनिज वस्तुओं का विरोध लगातार जारी है। सोशल मीडिया एवं सामाजिक संगठन
लखीसराय। दीपावली पर बिकने वाले चाइनिज वस्तुओं का विरोध लगातार जारी है। सोशल मीडिया एवं सामाजिक संगठन देश हित में चाइना लाइट, पटाखा, मूर्तियां एवं सजावट के वस्तुओं का विरोध कर रहे है। जिसका असर स्थानीय बाजारों में देखा जा रहा है। दीपावली पर चाइनिज वस्तुओं से सजी रहने वाली दुकानों में देसी वस्तुओं की ढ़ेर लगी है। कहीं -कहीं चाइनिज वस्तुओं की दुकानें खुली है लेकिन बिक्री ठप है। लोग देसी वस्तुओं की खरीददारी अधिक करते नजर आ रहे है। देश हित में होना भी यही चाहिए। चाइना के दोहरी नीति को जवाब देने का यही एक अच्छा तरीका है कि देसी अपनाओ विदेशी का बहिष्कार करो। देसी वस्तुओं के उपयोग से ही देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी। विदेशों में जाने वाला धन देश के छोटे-छोटे व्यवसायियों के माध्यम देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगी। दीपावली की खुशियां मिट्टी के दीये बनाने वाले गरीब कुम्हकारों के घरों तक पहुंचेगी। देसी लाइट बेचने वाले गरीबों के घरों में दीवाली की रोशनी से जगमगाएगी। विदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के बजाय देसी वस्तुओं की खरीददारी करें। तभी अपने मजबूत अर्थ व्यवस्था के दंभ पर आंखे तरेरने वाले चीन को सबक मिलेगा। देसी वस्तुओं का क्रय करने एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए अभी लोगों के बीच और जागरूकता लाने की जरूरत है। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की आवश्यकता है।