परिभ्रमण को राजगीर रवाना
लखीसराय। प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के उमवि इटहरी के छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को परिभ्रमण के लिए र
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 07:09 PM (IST)
लखीसराय। प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के उमवि इटहरी के छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को परिभ्रमण के लिए राजगीर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत विद्यालय प्रधान सुबोध कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के कुल 60 छात्रों का दल बौद्धिक विकास के लिए पर्यटक स्थल राजगीर, पावापुरी, नालंदा खंडहर आदि का भ्रमण किया। इससे पूर्व परिभ्रमण दल को विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव सरिता देवी, सीआरसी समन्वयक विनोद कुमार विमल ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। परिभ्रमण दल के साथ शिक्षक कलेश्वर प्रसाद, गजेन्द्र कुमार, सुबोध साहू, रेखा कुमारी रजक, रामपुकारी कुमारी आदि शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें