नंदपुर गांव में पुलिस ने की छापेमारी, अभियुक्त फरार
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी अपराधी शैलेश सिंह उर्फ हग्गन सिंह हत्याकांड के नामज
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी अपराधी शैलेश सिंह उर्फ हग्गन सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने नंदपुर गाव में सघन छापेमारी की। हालांकि नामजद अभियुक्त पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए। पुलिस ने इस दौरान अभियुक्तों के घरों की कुर्की जब्ती की। जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना काड संख्या 60/15 हत्याकांड का नामजद अभियुक्त रामाश्रय सिंह उर्फ हादो सिंह, पुटपुट सिंह, अमरेश सिंह एवं निरोज सिंह के घरों में पुलिस ने छापेमारी की। इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नंदपुर निवासी शैलेश सिंह उर्फ हग्गन सिंह की हत्या मामले में मृतक के बड़े भाई नीलेश कुमार सिंह की पत्नी बुधनी देवी ने नामजद अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया था।