Move to Jagran APP

भूमि बिल किसान विरोधी

जेएनएन., लखीसराय : खाद्य सुरक्षा में धांधली एवं भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 01:12 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 04:01 AM (IST)

जेएनएन., लखीसराय : खाद्य सुरक्षा में धांधली एवं भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना पर बैठे। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बड़हिया में आयोजित धरना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि लखीसराय प्रखंड मुख्यालय पर पूर्व वार्ड पार्षद जगदीश तांती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता धरना पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है इसे सरकार अविलंब समाप्त करे। साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने की मांग की गई। धरना के दौरान राष्ट्रपति को सौंपे जाने वाले ज्ञापन को ले जन हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की गई। धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, खुर्शीद आलम, महेश यादव, मो. मुन्ना, रंजय महतो, संजीत चौधरी, नजमूल हसन आदि मौजूद थे। बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड काग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय श्री कृष्ण चौक के समीप प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाकर पूरे देश के किसानों को जीते जी मारने का प्रयास कर रही है। इसी तरह मनरेगा योजना में भी वर्तमान सरकार ने आवंटित राशि को घटा कर मजदूरों के पलायन को बढ़ावा देने का काम किया है। खाद्य सुरक्षा योजना में व्यापक धाधली की जा रही है। कार्यक्रम को रमाकात शर्मा उर्फ प्रेमी, सुनील कुमार नूतन, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पंकज कुमार, राजाराम सत्यार्थी, रामप्रवेश पासवान, सूरजभान सिंह, संजीव कुमार, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, नंद किशोर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

चानन प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड काग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 के खिलाफ उपेन्द्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। पर्यवेक्षक शत्रुघन सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में काग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कृष्ण, महेन्द्र यादव, मनोज वर्मा, अरूण सिंह, उमेश कुमार यादव, उमेश सिन्हा, गोसाय यादव, विशेश्वर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

हलसी प्रतिनिधि के अनुसार : सोमवार को हलसी प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना पर बैठे। पर्यवेक्षक उचित यादव, नरेश कुमार सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने की। धरना के बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर देवशरण सिंह, राजेश्वरी सिंह, रामनयन सिंह, केदार दास, मो. जावेद, रामधनी मोदी, कृष्णदेव यादव आदि उपस्थित थे। उधर रामगढ़ में प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर यादव की अध्यक्षता में धरना कार्यक्रम हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में दिनेश कुमार एवं सुवींद्र सिंह थे। मौके पर दयानंद दास, अरूण मालाकार, उमेश राम, मनोहर सिंह, पंकज कुमार, कृष्णनंदन दास, संत लाल दास, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड अध्यक्ष रामविलास सिंह की अध्यक्षता में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद पाच सदस्यीय शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल के नाम का पाच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। पर्यवेक्षक के रूप में अर्जुन शर्मा एवं मुंशी पासवान मौजूद थे। सुरेश चंद्र पाठक, विपिन कुमार, अवध किशोर पासवान, शिव शंकर प्रसाद सिन्हा, देवचंद्र झा, सुभाष चन्द्र सिंह, गौतम कुमार, बिन्दु कुमारी, हरेराम सिंह आदि काग्रेस कार्यकर्ता धरना में उपस्थित थे।

पिपरिया प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय मोहनपुर में प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना पर बैठे। मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मौके पर अर्जुन शर्मा, कार्यानंद शर्मा, मटुकधारी पासवान, खाको पासवान, अवधेश प्रसाद सिंह, मीना देवी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.