लीड :दीपावली : शहर सज-धज कर तैयार, दीपोत्सव का पर्व आज
संवाद सहयोगी, लखीसराय : दीपोत्सव का पर्व दीपावली गुरूवार को मनाया जायेगा। इस पर्व को उल्लास एवं हर्
संवाद सहयोगी, लखीसराय : दीपोत्सव का पर्व दीपावली गुरूवार को मनाया जायेगा। इस पर्व को उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शहर वासियों के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपावली को लेकर शहर की अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं घर एक दिन पहले ही सज-धज कर तैयार है। झिलमिल रौशनियों से शहर जगमगाने लगा है। गुरूवार को सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा को लेकर लोगों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। दीपावली की पूजा के लिए पूजन सामग्री के अलावे गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, फल, लड्डु, सनपापड़ी, कलाकंद, बर्फी की खरीददारी की। बाजार में मिठाई, किराना, साज सज्जा की दुकानों में काफी भीड़ रही। ध्वनि तथा वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने एवं फिजूल खर्ची पर रोक के लिए जागरण के चलाये गये अभियान का असर बाजार पर दिखा। इसके कारण पटाखा की दुकानें तो खुली लेकिन खरीददारों की उपस्थिति हर वर्ष की अपेक्षा कम रही। दीपावली का उत्साह लोगों पर बढ़ चढ़ कर देखा जा रहा है। लोग उत्साह के साथ दीपावली की तैयारी में जुटे दिखे। बाजार में खरीददारों की उमड़ी भीड़ को लेकर शहर में काफी चहल-पहल रही। इसके कारण पूरे दिन शहर में सड़क जाम की स्थिति बनी रही।