Move to Jagran APP

पंप नहीं चलाने पर ऑपरेटर को किया जख्मी

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 06:09 PM (IST)
पंप नहीं चलाने पर ऑपरेटर को किया जख्मी

जेएनएन., लखीसराय/सूर्यगढ़ा : कम वोल्टेज में पानी का मोटर पंप नहीं चलाने पर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा थाना परिसर में पुलिस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के पंप हाउस में पदस्थापित पंप ऑपरेटर शाहकुंड (भागलपुर) थाना क्षेत्र के कपसोना निवासी गणेश पासवान (43) की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे हाजत में बंद कर दिया गया। गणेश पासवान की बिगड़ती हालत देखकर भी पुलिस पदाधिकारियों को उसपर दया नहीं आई। बाद में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सहायक अभियंता मनीष कुमार प्रियदर्शी की पहल पर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के आदेश पर शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा पुलिस ने पंप ऑपरेटर श्री पासवान को सूर्यगढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पंप ऑपरेटर गणेश पासवान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह पंप हाउस पहुंचे। बिजली आते ही सूर्यगढ़ा थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी सुरेश रजक ने उसे पंप चलाने को कहा। उस समय वोल्टेज मात्र 320 था। जबकि 360 से 400 वोल्ट बिजली रहने पर ही पंप चलाया जा सकता है। इस कारण उसने पंप चलाने में असमर्थता दिखाई। इसी बात पर आक्रोशित होकर पुलिस पदाधिकारी सुरेश रजक, सैप के तीन जवान एवं दो होमगार्ड के जवानों ने मिलकर लाठी-डंडा एवं लात-मुक्के से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मोबाइल छीनकर उसे हाजत में बंद कर दिया। कुछ घटे के बाद सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष विजय कुमार रमण ने भी हाजत से निकालकर उसे बुरी तरह पीटा। थानाध्यक्ष विजय कुमार रमण ने बताया कि पंप ऑपरेटर थाना परिसर स्थित सहजन पेड़ को काट रहा था। मना करने पर उल्टे वह गाली-गलौज करने लगा। इसी को लेकर जवान द्वारा एक-दो थप्पड़ मारा गया है।

loksabha election banner

इधर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने थाना पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि पंप ऑपरेटर द्वारा थाना परिसर स्थित सहजन के पेड़ को काटा जा रहा था। मना करने पर वह उल्टे पुलिस पदाधिकारी से झगड़ने लगे। इसी दौरान उसे मामूली चोट आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.