पेड़ से लटका मिला महिला का शव
किशनगंज। प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पश्चिम बस्ती में नदी किनारे पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव बरामद की
किशनगंज। प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पश्चिम बस्ती में नदी किनारे पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव बरामद की गई। गुरूवार रात की इस घटना की जानाकरी मिलते ही इलाके से सनसनी फैल गई। परिजन के द्वारा शोच मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजन को सौंप दिया गया। वहीं पति मो कलाम के बयान पर टाउन थाने में मृतका द्वारा खुदकशी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के सामने दिए गए बयान में पति मो कलाम ने पत्नी की मानसिक हालत खराब होने व बार-बार आत्म हत्या का प्रयास करने की बात कही है। वहीं पुलिस हत्या या खुदकशी दोनों बिन्दुओं पर जांच करने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य एक साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच अकबरी बेगम शौच जाने के बहाने बाहर निकल गई थी। काफी देर तक अकबरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। घर से लगभग पांच सौ मीटर नदी किनारे नीम के पेड़ से अकबरी बेगम को लटका हुआ पाया। शव की स्थिति को देख स्थानीय लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं पति मो सलाम ने पुलिस को बताया है कि मेरी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शादी के बाद से ही कई बार नदी में डूब कर एवं गले मे फंदा लगा कर अपनी जान देने की प्रयास कर चुकी थी। मृतका की शादी 17 वर्ष पूर्व हुई थी। एक पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गई। मृतका का पति मो. सलाम घटना के एक दिन पूर्व ही पंजाब से मजदूरी कर घर लौटा है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे टाउन थाना के एएसआई नागेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला फांसी का है। पुलिस घटना के हर पहलु की जांच कर रही है।