विधि व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, तैयारी पूरी
किशनगंज। मानव श्रृंखला अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में वरीय उप समाहर्ता संजीव कुमा
किशनगंज। मानव श्रृंखला अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में वरीय उप समाहर्ता संजीव कुमार ने बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को संजीव कुमार ने विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बहादुरगंज प्रखंड में विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए मानव श्रृंखला को छह भागों में बांट कर प्रत्येक मार्ग के लिए एक-एक पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। एलआरपी से महादेवदिघी के बीच सात किमी तक अंचलाधिकारी सहदुल हक, एलआरपी चौक से कन्हैयाबाड़ी के बीच सात किमी तक मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी तहसीना अंजूम, एलआरपी से लोहागाड़ा के बीच 11 किमी तक सीडीपीओ राधा सिन्हा, एलआरपी से जनता हाट के बीच 10 किमी तक बीपीएम जीविका पवन कुमार गुप्ता,झांसी रानी चौक से भाटाबाड़ी के बीच 10 किमी तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद व इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले समस्त क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ललित झा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जरुरतमंद फोन नंबर 06456-241139 से संपर्क कर सकते
हैं। प्रखंड क्षेत्र के लगभग 48 किमी लंबी मानव श्रृंखला के सफल संचालन के लिए 49 सेक्टर में भी बांटा गया है। जिसकी जिम्मेदारी शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मियों को सौंपी गई है। इस मौके पर बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ सहदुल हक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु कुमार सिन्हा सहित अनेकों सरकारी कर्मी उपस्थित थे।उधर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हर तबके के लोगों में अभी से ही विशेष उत्साह देखा जा रहा है।