महिलाओं को मिला डेयरी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
किशनगंज। महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में महिलाएं अब जागरूक होने लगी हैं। इसके लिए केवीके महिलाओं को डे
किशनगंज। महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में महिलाएं अब जागरूक होने लगी हैं। इसके लिए केवीके महिलाओं को डेयरी पालन प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित करने में लगा है। यह बातें शुक्रवार को हवाई अड्डा स्थित केवीके में वरीय वैज्ञानिक डॉ. केएम ¨सह ने पांच दिवसीय डेयरी पालन प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र देने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में तीस महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पीएमईजीपी के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए इन महिलाओं को पीएमइजीपी फार्म भरने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षक सह पशु वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश कुमार चौधरी ने बताया कि डेयरी पालन की सफलता के लिए जरूरी है कि डेयरी स्थल के साफ-सफाई पर
विशेष ध्यान रखा जाए। मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए जरूरी टीका अवश्य लगाएं। जिससे कि पशुओं के दूध देने की क्षमता प्रभावित नही हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से उद्यान वैज्ञानिक हेमंत कुमार सहित कई महिलाएं मौजूद थी।