टेम्पो दुर्घटना में पांच घायल
संवाद सूत्र, किशनगंज : शहर से सटे बंगाल के हटवार के निकट तेज रफ्तार टेम्पो के अचानक
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 03:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, किशनगंज : शहर से सटे बंगाल के हटवार के निकट तेज रफ्तार टेम्पो के अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से टेम्पो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। सोमवार सुबह हुए घटी इस घटना के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मामूली रुप से घायल दोनों महिलाओं और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रुप से घायल बबलू पिता अमीरउद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम कॉलेज रेफर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें