कालाजार से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा का छिड़काव
किशनगंज। कालाजार उन्मूलन के लिए विभाग सजग हो गया है। कालाजार के वाहक बालू मक्खी से बचाव के लिए दवा छ
किशनगंज। कालाजार उन्मूलन के लिए विभाग सजग हो गया है। कालाजार के वाहक बालू मक्खी से बचाव के लिए दवा छिड़काव का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को बालू मक्खी से बचाव के लिए एस. पी. (¨सथेटिक पारा थाइराईड) दवा का छिड़काव प्रखंड के विभिन्न वार्डों में किया गया। प्रखंड कालाजार पर्यवेक्षक की निगरानी में पहले चरण में ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन तथा चार में किया गया। प्रखंड कालाजार पर्यवेक्षक आशुतोष प्रसाद कात्यायन ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में एस. पी. दवा का छिड़काव प्रखंड के वार्ड सं. तीन व चार में किया गया। उसके बाद झाला, डांगीबस्ती, दोगच्छी, सतवोलिया, हुलहुली, डीमहाट, भुट्टीझाड़ी, धापोडांगी, डांगीवाड़ी, तुलसिया भीठ्ठा, जंगला भीठ्ठा, आमवाड़ी, खानावाड़ी, कठारौ, भठ्ठा चौक, भैरानी गांव में छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छिड़काव का काम 20 मार्च से पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है, जो मई तक चलेगा। ठाकुरगंज टीम के द्वारा पोठिया प्रखंड के तैयबपुर में भी छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालाजार रोग बालु मक्खी के काटने से होता है। बालू मक्खी को जड़ से समाप्त करने हेतु ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है। बालू मक्खी जमीन से छह फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता हैं। इसलिए छिड़काव घर के अंदर तथा बाहर छह फीट तक कराना चाहिए। छिड़काव के बाद तीन माह तक घर का लीपापोती नहीं करनी चाहिए।