निश्चय यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़
किशनगंज। रुइधासा मैदान में गुरुवार को सीएम की चेतना सभा में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। इस
किशनगंज। रुइधासा मैदान में गुरुवार को सीएम की चेतना सभा में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। इस सभा में सीएम नीतीश कुमार का एक झलक देखने के लिए दोपहर एक बजे से ही सभा स्थल पर लोग जमा थे। सभा स्थल खचाखच भरा था। जब सीएम नीतीश कुमार का भाषण शुरु हुआ तो महिलाओं ने हाथ उठाकर सूबे में शराबबंदी के फैसले का समर्थन किया। वहीं सातों प्रखंड की जीविका दीदियां भी हजारों की संख्या में सभा स्थल पर मौजूद थीं। ये दीदियों सीएम के समर्थन में खड़ा दिखी। जीविका की दीदीयों को विद्यालय निरीक्षण की जिम्मेवारी देकर सीएम ने उनका मान-सम्मान बढ़ाया है। जीविका दीदियों ने सीएम के निश्चय यात्रा को बिहार विकास यात्रा की संज्ञा दी हैं। इन दीदीयों का कहना है कि बिहार का विकास सही मायने में तभी माना जाएगा, जब यहां के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। सीएम श्री कुमार बिहार के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हैं। सीएम की निश्चय यात्रा से अवश्य ही सूबे में विकास की गंगा बहेगी और कई रुकी हुई परियोजनाओं का कार्य पुन: शुरु किया जा सकेगा।