हिन्दी भाषा सहज व सरल : डॉ. शाकिर
किशनगंज : ¨हदी एक ऐसी भाषा है जो बहुत मिठी व भावनात्मक है। हमें गर्व है कि ¨हदी हमारी राष्ट्र भाषा ह
किशनगंज : ¨हदी एक ऐसी भाषा है जो बहुत मिठी व भावनात्मक है। हमें गर्व है कि ¨हदी हमारी राष्ट्र भाषा है। यह बातें सोमवार को सुभाषपल्ली स्थित इंसान ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन में हिन्दी दिवस के अवसर पर डॉ. शाकिर अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा एक सरल व सहत भाषा है। इस भाषा का उपयोग सरकारी कार्यालयों में अवश्य करना चाहिए। इस अवसर इंसान उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुस सुबहान व प्रबंधक शीफा सैयद हाफीज को फूलों से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा भाषण, गीत व अन्य कार्यक्रम द्वारा ¨हदी प्रेम व उसके भविष्य के लिए अपने विचार प्रकट किए। डॉ. अली ने अपने भाषण में ¨हदी भाषा की उत्पत्ति, इतिहास, साहित्य व भविष्य पर अपने विचार प्रकट किए। सभा को सफल बनाने में शाकिरा जमाल, राजा राम प्रसाद व मो. औरंगजेब ने सहयोग दिया।