मौसम व जलवायु पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आज
किशनगंज। विद्यार्थियों में छिपी बाल वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्र
किशनगंज। विद्यार्थियों में छिपी बाल वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। इस वर्ष होने वाली 23वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 का मुख्य विषय मौसम व जलवायु को समझना है। यह बातें डीईओ मो. ग्यासुद्दीन ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन हेतु दो जुलाई को डुमरिया स्थित बालिका उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय दिशा-निर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यशाला में प्रत्येक विद्यालय से एक विज्ञान शिक्षक हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम चार अगस्त को डे मार्केट स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में होगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने विद्यालय में बच्चों का चयन कर पांच विद्यार्थियों का एक ग्रुप बनाएंगे। साथ ही मौसम व जलवायु से संबंधित बेहतर परियोजना तैयार करने में मदद करें। इसके लिए विद्यालय कोष या छात्र कोष से प्रधानाध्यापक प्रत्येक परियोजना की तैयारी के लिए पांच सौ रुपये खर्च कर सकते है। प्रत्येक विद्यालय मौसम व जलवायु विषय पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा अधिकतम छह परियोजना तैयार कर सकते हैं।