Move to Jagran APP

भारत मुसलमानों के लिए विश्व के सारे देश से अच्छा: शाहनवाज

किशनगंज : भारत मुसलमानों के लिए ंिवश्व के सारे देश से अच्छा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता स

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 09:06 PM (IST)
भारत मुसलमानों के लिए विश्व के सारे देश से अच्छा: शाहनवाज

किशनगंज : भारत मुसलमानों के लिए ंिवश्व के सारे देश से अच्छा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहीं। वे गुरुवार को माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेज आलम, प्रदेश उद्योग मंच के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन व राजेश्वर वैद आदि मौैजूद थे।

loksabha election banner

कोसी के मुसलमानों के बीच हुआ था दुष्प्रचार

उन्होंने कहा कि कोसी के आठ जिलों में भाजपा को मुसलमान विरोधी होने का प्रचार किया गया जिसके कारण भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, अररिया व किशनगंज में हम लोग हार गए। आज एक वर्ष बाद पूरे देश के मुसलमान यह महसूस कर रहे हैं भाजपा के विरोधियों ने वोट लेने के लिए गलत बयानबाजी करते आए हैं। एक भी दंगा नहीं होना और एक भी मुसलमान को एक वर्ष के दौरान आतंकविरोधी वारदात में नहीं फंसने देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सबसे उपलब्धियों में से एक है। इस बात को हम नहीं विश्व के सारे मुल्क कबूल कर रहे हैं।

एक वर्ष में देश में बना विकास का माहौल

भाजपा के विरोधियों को उत्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम से दे रहे हैं। साम्प्रदायिक शब्द का इस्तेमाल कर भाजपा को बदनाम करने वाले विरोधी आज उक्त मुद्दे पर शांत हैं। उन्हें खोजने पर विरोध के लिए शब्द नहीं मिल रहा है। मोदी सबका साथ, सबका विकास के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। एक चश्मे से भारतीयों को देख रहे हैं। उनके लिए जाति कोई भी मुद्दा नहीं है।

चुनाव प्रचार में कूद गई है भाजपा

श्री शाहनवाज ने कहा कि भाजपा चुनाव में कूद गई। वहीं लालू व नीतीश में शीत युद्ध चल रहा है। विलय टूट चुका है। गठबंधन पर बात चल रही है। हम इस गठबंधन को भी हराएंगे। सुशील मोदी व नंद किशोर यादव के नेतृत्व में मुकाबला के लिए हम तैयार हैं।

विधान परिषद चुनाव में जाएंगे गांव-गांव

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल विधानसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवार हैं। इनकी जीत के लिए मैं भी गांव- गांव व प्रखंड-प्रखंड में प्रचार के लिए जाऊंगा। जंगल राज बिहार में लौट आया है। भागलपुर में 50 लाख की डकैती हुई। डकैती अधिकारियों की सांठ -गांठ से हुई। यदि ऐसा नहीं होता तो घटना के बाद पुलिस मौके पर फोटो खिंचवाने के लिए नहीं पहुंचती।

जदयू-राजद की पार्टी समाप्त हो गई। अब लालू-नीतीश के मालिक मुलायम सिंह यादव हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.