Move to Jagran APP

योजनाओं के लाभ से वंचित हैं लोग

खगड़िया। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर का वार्ड नंबर 20 महत्वपूर्ण वार्ड है। सुभाष चौक बजरंगबली मंदिर से व

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM (IST)
योजनाओं के लाभ से वंचित हैं लोग
योजनाओं के लाभ से वंचित हैं लोग

खगड़िया। नगर पंचायत गोगरी जमालपुर का वार्ड नंबर 20 महत्वपूर्ण वार्ड है। सुभाष चौक बजरंगबली मंदिर से वार्ड की सीमा आरंभ होकर मुश्कीपुर कोठी में मुश्कीपुर पंचायत सीमा तक पहुंचती है। इस वार्ड की सीमा समाप्ति के साथ ही नपं की सीमा समाप्त हो जाती है। यहां सिनेमा हॉल होने के कारण यह वार्ड चर्चित है। इस वार्ड के पार्षद भी नपं के सशक्त कमेटी के मेंबर हैं। लगभग 4400 की आबादी वाले वार्ड में हर गली में सड़क निर्माण के साथ अन्य विकास कार्य तो हुए हैं, परंतु नपं के इस वार्ड में भी नागरिक सुविधाओं का अभाव होने के साथ वार्ड में जल निकासी व जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। सिनेमा रोड में जल निकासी की समस्या के साथ मोहल्ले में भी नाले के अभाव में जल जमाव की समस्या है। जलापूर्ति के लिए वार्ड में पाइप लाइन तो बिछाए गए हैं, परंतु जलापूर्ति नहीं हो रही है। जबकि, कई जगहों पर अब तक जल निकासी भी नहीं बिछे हैं। वहीं, वार्ड में साफ-सफाई का भी अभाव नजर आता है। सुभाष चौक पर गंदगी का अंबार है। लोगों को सरकारी योजना का लाभ तो मिल रहा है, परंतु कई शिकायतें भी लोगों को रहती है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं लोग

वार्ड पार्षद स्तर से वार्ड में विकास कार्य किए गए हैं। सड़कें आदि तो बनी परंतु जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मोहल्ले में अब तक नाला भी नहीं बना है। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।

- दाउद अली

पार्षद ने अन्य कार्य को लेकर पहल की है। जलापूर्ति के एवज में निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। नपं द्वारा इस ओर सार्थक पहल नहीं की जा रही है, जो आवश्यक है।

- प्रवीण कुमार

वार्ड में पार्षद द्वारा विकास नहीं किया गया। अगर विकास कार्य या लोगों को योजना का लाभ मिला भी तो वर्ग विशेष को या पार्षद के चहेतों को ही मिला। वार्ड के गली-मुहल्ले में जल निकासी की समस्या दूर नहीं हुई।

- अखिलेश कुमार शर्मा

मकान नहीं है। आवास का लाभ नहीं मिला और न ही शौचालय का लाभ मिला है। एक साल हो गया पेंशन राशि तक नहीं मिली है। वार्ड पार्षद को कहा गया तो उन्होंने कहा कि सूची में नाम दे दी गई है।

- सुधा देवी

वार्ड पार्षद वार्ड का विकास नहीं कर सके। न ही लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में दिलचस्पी दिखाए। जिस कारण लोगों को सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ा है। वार्ड में न तो जल निकासी की व्यवस्था हुई न जलापूर्ति की। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए था।

- विपिन शर्मा

पार्षद स्तर से वार्ड में विकास कार्य तो किए गए हैं। वार्ड में सड़कें, नाला आदि बनाए गए हैं। हां, जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है।

- रंजू देवी

वार्ड 20 का नेताजी सुभाष चौक मुख्य चौक है। सुभाष चौक पर झंडोत्तोलन स्थल बना कर पूर्व में घेराबंदी कर सौंदर्यीकरण हुआ था। वर्तमान में उक्त स्थल जीर्ण-शीर्ण हालत में है। कचरे व गंदगी का यहां अंबार लगा रहता है। इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।

-राजीव कुमार

वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। न तो लोगों के पेयजल व जल निकासी की समस्या का समाधान किया गया। न ही लोगों को शौचालय, आवास, पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।

-विपिन कुमार निषाद

पूर्व में राशन मिलता था परंतु दो तीन माह से डीलर यह कहकर राशन नहीं दे रहे हैं कि तुम्हारा नाम कट गया है। जबकि वे बीपीएल परिवार में आते हैं। नाम काटने के पूर्व उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई।

- सुनीता देवी

साल भर से पेंशन की राशि नहीं मिली है। कहने पर कहा जाता है कि राशि आने पर सबको खाता पर मिल जाएगा। बैंक जाते-जाते थक गए, खाता पर पैसे नहीं मिले हैं।

-शांति देवी

पांच साल से माता व पिताजी को पेंशन योजना का लाभ दिलाने को लेकर कई बार आवेदन दिया गया, परंतु अब तक उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, मुहल्ले में गंदगी के साथ जल निकासी व पेयजल की समस्या बरकरार है।

- अजय कुमार यादव

वार्ड पार्षद द्वारा जो भी काम किया गया हो पर मोहल्ले में गंदगी व जल जमाव की समस्या दूर नहीं हुई। राशन मिलता था परंतु अचानक नाम काट दिया गया। शौचालय आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला।

- अनरसा देवी

कोट

वार्ड 20 में विकास के अनेकों कार्य किए गए हैं। लोगों को योजना का भरपूर लाभ भी दिलाया गया। पूरे वार्ड में 50 लाख से अधिक की लागत से कुल सात पीसीसी सड़क के साथ दो नाले का निर्माण कराया गया। मुश्कीपुर कोठी घाट में सीढ़ी बनाकर घाट बनाया गया।जीएन बांध स्थित सड़क का निर्माण कराया गया। दस लाख की लागत से सड़क व नाले का निर्माण होना है। जिसका टेंडर हो चुका है। प्राथमिक विद्यालय स्थित कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया। वार्ड में लाइटें लगाई गई। दो सौ से अधिक लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का तथा 120 से अधिक लोगों को शौचालय योजना का लाभ दिलवाया गया है।जलापूर्ति के लिए वार्ड में अधिकांश जगहों पर पाइप भी बिछाई जा चुकी है।

- रेणु देवी, वार्ड पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.