समसपुर के मंदिर में स्थापित होगी माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा
संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया ): खगड़िया। जवाहर इंटर विद्यालय समसपुर के निकट अवस्थित माता अन्नपूर्
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया ):
खगड़िया। जवाहर इंटर विद्यालय समसपुर के निकट अवस्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर में संगमरमर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे लेकर कार्यक्रम आज सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी सुधीर चौधरी व ललन चौधरी ने बताया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर काशी से पंडित विजय शंकर झा व दयानंद मिश्र पहुंच चुके हैं। सोमवार से यहां दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन प्रारंभ होगा। प्रवचनकर्ता के रूप में बेगूसराय के बलवीर दासजी महाराज पधार चुके हैं। वहीं, बुधवार को नगर भ्रमण बाद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासी सहयोग के साथ कार्य कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें