हरे पेड़ों को काटने का दर्ज कराया मामला
खगड़िया। थाना क्षेत्र के राटन गांव के पास अज्ञात लोगों ने 10 कट्ठे में लगे आम व मोहगनी के हरे पेड़ों क
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:32 PM (IST)
खगड़िया। थाना क्षेत्र के राटन गांव के पास अज्ञात लोगों ने 10 कट्ठे में लगे आम व मोहगनी के हरे पेड़ों को काट दिया। इसे लेकर बगान मालिक राटन निवासी मो. मोबीन खान द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि 25 फरवरी की रात उनके बगान में लगे आम व मोहगनी के पेड़ों को अज्ञात लोगों द्वारा काटकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आम के 20 मंजर लदे पेड़ काट डाले गए। इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें