अर्जक संघ के राज्य सम्मेलन को ले विचार-विमर्श
खगड़िया। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय हरदासचक में रविवार को अर्जक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामे
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:11 PM (IST)
खगड़िया। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय हरदासचक में रविवार को अर्जक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामेश्वर शर्मा ने की। बैठक में राज्य सम्मेलन खगड़िया में कराने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अर्जक संघ का मूल उद्देश्य समता मूलक समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर पुलकेश्वर वर्मा, अनुराग कुमार, पंकज कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा, डॉ. श्याम सुंदर सत्यार्थी आदि मौजूद थे।
पढ़ी गई = संजीव सौरभ
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें