अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती
खगड़िया। जयप्रकाश नगर में भारतीय वैज्ञानिक समाज के तत्वाधान में चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह का आयो
खगड़िया। जयप्रकाश नगर में भारतीय वैज्ञानिक समाज के तत्वाधान में चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर प्रखंड सचिव सह प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार ने की।
सर्व प्रथम चंद्रशेखर आजाद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय वैज्ञानिक समाज के सचिव अंशुमन कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को उत्तर प्रदेश के भाबरा गांव में हुआ था। इनका मूल नाम चंद्रशेखर सीताराम तिवारी था। ये मात्र 14 वर्ष की उम्र में असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। इनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनसंघर्ष को तेज करना होगा। समारोह को संबोधित करते हुए अभिषेक कुमार एवं रूपेश कुमार ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान के बाद की क्रांतिकारी पीढ़ी के सबसे बड़े संगठनकर्ता थे, जो भारत में समाजवादी सरकार बनाना चाहते थे।
प्रलेस के सचिव उपेन्द्र कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के माध्यम से साम्राज्यवाद को खत्म कर समाजवाद लाना चाहते थे। इस कार्यक्रम को युवा मजदूर नेता धर्मेन्द्र कुमार, अमित क्रोनस, संपत जायसवाल, मृणाल कुमार, नीरज कुमार, साक्षी कुमारी, समीक्षा कुमारी, शिक्षक नवल पासवान, संजीव राम आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार ने किया।