थाना से फरार बंदी धराया
खगड़िया। नगर थाना से हथकड़ी के साथ फरार छोटू कुमार को पुलिस द्वारा मंगलवार को दबोच लिया गया। इसकी पुष्
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:37 PM (IST)
खगड़िया। नगर थाना से हथकड़ी के साथ फरार छोटू कुमार को पुलिस द्वारा मंगलवार को दबोच लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष महफूज खां द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान दाननगर से छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष एक फरार बंदी की भी गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। मालूम हो कि एक महीना पहले चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा दो को गिरफ्तार किया गया था। थाना परिसर से ही दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें