निरीक्षण केक्रम में एसपी ने दिए कई निर्देश
खगड़िया: सोमवार को एसपी अनिल कुमार सिंह ने चौथम थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्हों
खगड़िया: सोमवार को एसपी अनिल कुमार सिंह ने चौथम थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी को कई निर्देश दिए। सबसे पहले थाना में प्रतिनियुक्त गार्ड ने उन्हे सलामी दी। उसके बाद एसपी ने थाना परिसर में महिला पुलिस बल के लिए बने शौचालय व स्नानागार का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पुलिस बल के लिए बैरेक का निरीक्षण किया।
वहीं, थाना परिसर में पुलिस बल के लिए लगभग दो वर्ष से बन रहे आवास के पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। संवेदक के मुंशी को उन्होंने दो माह के अंदर भवन पूर्ण कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को थाना परिसर में जर्जर हो चुके भवन के बारे में रिपोर्ट करने को कहा ताकि सबका मरम्मत हो सके।
वहीं, उन्होंने थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त चौकीदारों के परेड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को नियमित परेड कराने का निर्देश दिया। साथ ही चौकीदारों को भी अनुशासन में रहने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना में विभिन्न कांडों से संबंधित फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना क्षेत्रों में रह रहे फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस पब्लिक संबंधों का निर्वहन करने को कहा।
मौके पर एसआई श्रीकात सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, एएसआई आरबी राम, श्याम मूरत सिंह, प्रवीण कुमार समेत कई पुलिस बल मौजूद थे।