राजद ने जाना बाढ़ क्षेत्र के लोगों का हाल
खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया की टीम ने जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और पार्टी प्रवक्ता प्रवीश कुमार
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 10:25 PM (IST)
खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया की टीम ने जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और पार्टी प्रवक्ता प्रवीश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को परबत्ता प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। भागलपुर की तरफ गंगा में उफान के चलते जीएन बांध पर दबाव है। हालांकि, संजीव कुमार ने चीफ इंजीनियर और एसी से तटबंध के संबंध में बात की। वहीं, पार्टी प्रवक्ता प्रवीश कुमार ने इन इलाकों में चल रहे बाढ़ राहत शिविरों को बेहतर बताया। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष निरंजन यादव, पार्टी जिला सचिव राजीव सिंह, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव यादव, रविन्द्र कुमार, बाबू साहेब, अनामुल हक, रमण कुमार, विरेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें