हाजत से फरार महिला बेगूसराय से गिरफ्तार
खगड़िया। अलौली थाना के हाजत से फरार महिला बंदी पार्वती देवी को पुलिस द्वारा बेगूसराय के नावक
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 12:45 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 12:45 AM (IST)
खगड़िया। अलौली थाना के हाजत से फरार महिला बंदी पार्वती देवी को पुलिस द्वारा बेगूसराय के नावकोठी थाना अंतर्गत पीरनगर से सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के अनुसार वह पुलिस से छिपकर बेटी के यहां रह रही थी, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि बलुआहा गांव की पार्वती को पुलिस द्वारा शराब के साथ पकड़ा गया था। वह महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें