कहीं शांत, तो कहीं उफान पर नदियां
खगड़िया। कोसी में उतार-चढ़ाव जारी है। कोसी सोमवार को खगड़िया के बलतारा में बढ़कर घटी है। यहां जलस्तर 3
खगड़िया। कोसी में उतार-चढ़ाव जारी है। कोसी सोमवार को खगड़िया के बलतारा में बढ़कर घटी है। यहां जलस्तर 32.68 मीटर दर्ज किया गया है। अभी यह खतरे के निशान से एक मीटर 17 सेमी नीचे बह रही है। कोसी बसुआ में स्थिर है और कुरसेला में बढ़ रही है। इन दोनों जगहों पर भी यह खतरे के निशान से नीचे है। दूसरी ओर बूढ़ी गंडक समस्तीपुर और खगड़िया में स्थिर है। जबकि रोसड़ा में घट रही है। बागमती के जलस्तर में हायाघाट के पास 48 सेमी की वृद्धि हुई है। वहीं गंगा मुंगेर में स्थिर है। परंतु, हाथीदह में बढ़ी है।
बाक्स
नदी का नाम जलस्तर खतरे का निशान
कोसी
बसुआ: 46.72 47.750
बलतारा: 32.68 33.850
कुरसेला: 24.58 30.00
बूढ़ी गंडक
खगड़िया: 30.080 36.58
समस्तीपुर: 39.90 46.025
रोसड़ा: 37.10 42.630
गंगा
मुंगेर: 29.92 39.33
हाथीदह: 33.90 41.67
विशेष: बाढ़ नियंत्रण अंचल खगड़िया और केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय से प्राप्त जानकारी पर आधारित। जलस्तर मीटर में।