ठंड से स्कूली बच्चे हो रहे बेहाल
खगड़िया। कड़ाके की ठंड से जन जीवन बेहाल है। पछुआ हवा ठंड को और भी बढ़ा रही है। सड़कों पर सुबह में वाहन
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 10:44 PM (IST)
खगड़िया। कड़ाके की ठंड से जन जीवन बेहाल है। पछुआ हवा ठंड को और भी बढ़ा रही है। सड़कों पर सुबह में वाहनों का परिचालन प्रभावित दिखा। सर्वाधिक प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित दिखी। मालूम हो कि सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 9.00 बजे से है। मध्य विद्यालय, मदारपुर के वर्ग 2 के छात्र अंकित ने कहा कि, सर, सुबह में काफी ठंड लगती है। फिर भी मम्मी की बात मानकर स्कूल आना पड़ता है। आयूष ने कहा, छुट्टी दिलवा दो न। वहीं गोगरी बीइओ इंद्रकांत ¨सह ने बताया कि, ठंड को लेकर विद्यालय बंद करने का आदेश अब तक नहीं मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें