लीड का बाक्स: अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर की व्यवस्था चरमराई
खगड़िया। प्रखंड अंतर्गत हरिपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था चरमरा गई है। जबकि इस अतिरिक्त स
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM (IST)
खगड़िया। प्रखंड अंतर्गत हरिपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था चरमरा गई है। जबकि इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र से कई गांवों के लोग जुड़े हुए हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र एक आयुश चिकित्सक के भरोसे है। सूत्रों के अनुसार अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी फरार ही रहते हैं। यहां मरीज के साथ आए रामा देवी ने बताया कि, रात्रि में अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के सिवा कोई नहीं रहता है। वहीं यहां पदस्थापित चिकित्सक का कहना हुआ कि, उपलब्ध संसाधन के अनुसार मरीजों को सुविधा दी जा रही है। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले स्टाफ पर कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें