कचना भित्ता में रामधुनी यज्ञ शुरू
खगड़िया। फरकिया के कचना भित्ता गांव में रामधुनी यज्ञ का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मौके पर सरपंच संघ जिल
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 09:36 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 09:36 PM (IST)
खगड़िया। फरकिया के कचना भित्ता गांव में रामधुनी यज्ञ का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मौके पर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष के पति किरणदेव यादव ने दीप प्रज्वलित कर यज्ञ का उद्घाटन किया। इससे पूर्व 101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों घुड़सवारों ने घोड़ों का करतब दिखाया।
इसके बाद शुरू हुए रामधुन में हरेराम-हरे कृष्णा की धुन व मंत्रों से खगड़िया-सहरसा सीमा क्षेत्र का माहौल सुहावना हो उठा। इस रामधुन में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग तथा हवन भी किया। इस मौके पर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर रामाधार यादव, सुलेन यादव, पारो यादव, चमरू यादव, राजकुमार आदि प्रमुख रूप से सक्रिय दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें