अलौली के आज से होगा रामध्वनी यज्ञ
खगड़िया। 25 से 29 मई तक अलौली विश्वकर्मा नगर में श्रीश्री 108 रामध्वनि यज्ञ सह मेला का आयोजन किया जाए
By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 10:13 PM (IST)
खगड़िया। 25 से 29 मई तक अलौली विश्वकर्मा नगर में श्रीश्री 108 रामध्वनि यज्ञ सह मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इधर, यज्ञ सह मेला समिति के संयोजक किरणदेव यादव ने बताया कि 25 मई को सुबह में 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही टावर झूला, ब्रेक डांस झूला, जादूगर, मिनी सर्कस आदि मनोरंजन का साधन यहां उपलब्ध रहेगा। इधर, समिति के अध्यक्ष चीनीलाल यादव, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष उदय शंकर हिमांशु, सदस्य दिनेश शर्मा आदि तैयारी को ले लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें