कंबल का वितरण
खगड़िया। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 10:00 PM (IST)
खगड़िया। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर नपं के विभिन्न वार्डो के 700 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद ने वार्डो से प्राप्त सूची के अनुसार वार्ड पार्षदों की उपस्थित में कंबल का वितरण किया। शिविर में नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन, चार, पाच एवं छह के लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष ने कहा कि गरीब व नि:सहाय लोगों के लिए नपं द्वारा 2000 कंबल की खरीद की गई है।
इस अवसर पर नपं के वरीय सहायक मनोरंजन कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें